फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Vehicle carrying women returning from Ayodhya Darshan collided with a tree, three died

Shahdol News: अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकराया, तीन महिलाओं की मौके पर मौत, चार गंभीर

Mon, 07 Jul 2025 09:23 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 07 Jul 2025 09:23 AM IST
सार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला गायत्री कवर 55 मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई की मौके पर मौत हो गई है। चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया है।

विज्ञापन
Shahdol News: Vehicle carrying women returning from Ayodhya Darshan collided with a tree, three died
मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा में तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली थीं और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं। तभी वाहन रास्ते में पेड़ से टकरा गया। घटना की जानकारी लगने के बाद ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना के जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। चालक के अलावा सभी महिला एवं बच्चे शामिल हैं। घटना सोमवार की सुबह 4:40 बजे हुई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और अयोध्या से दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस एवम पुलिस वाहनों से ब्यौहारी अस्पताल भिजवाया है। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उमरिया में बारिश के रेड अलर्ट के बीच 7-8 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित, हो सकती है भारी वर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला गायत्री कवर 55 मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई की मौके पर मौत हो गई है। चार की हालत गंभीर है, जिन्हें सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया है। मृतक के परिवारों को फोन पर सूचना दी गई है। वह ब्यौहारी के लिए रवाना हुए हैं। तूफान वाहन लेकर सभी महिलाएं अयोध्या दर्शन करने गई थी और वापस छत्तीसगढ़ लौट रही थी तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed