{"_id":"67a70ff766987ff0200960ac","slug":"the-truck-carrying-iron-fell-into-a-ditch-100-meters-below-the-road-the-body-and-engine-of-the-truck-separated-in-the-incident-dave-the-driver-died-under-the-engine-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2605649-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Road Accident: लोहे से भरा ट्रक खाई में गिरा, 11 घंटे बाद निकाला गया चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Road Accident: लोहे से भरा ट्रक खाई में गिरा, 11 घंटे बाद निकाला गया चालक का शव
Sat, 08 Feb 2025 03:15 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 03:15 PM IST
सार
लोहे से भरा ट्रक 100 मीटर नीचे गिरा था। इंजन और 25 टन लोहे में शव दबा था। रेस्क्यू करने के लिए आई जेसीबी भी नीचे नहीं पहुंच पाई थी। एक दर्जन से अधिक मजदूरों और पुलिस की मदद ली गई। मजदूरों से लोहे के एंगल हटवाए गए, तब जाकर चालक का शव निकाला गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखाई घाट में लोहे से लदा ट्रक खाई में गिर गया था। हादसे में ट्रक दो हिस्सों में बंट गया, उसकी बॉडी और इंजन अलग-अलग हो गए थे। इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। चालक का शव इंजन के नीचे बुरी तरह फंसा रहा, जिसे निकालने के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन
दरअसल, सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखाई घाट पर शनिवार शाम को एक हादसा हुआ। रायपुर से लोहा लोड कर आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी-53 एचए-8141 सड़क से उतरकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद ट्रक का इंजन और बॉडी दो अलग-अलग हिस्सों में बंट गए और ट्रक चालक इंजन के नीचे बुरी तरह फंसा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। चालक रामप्रकाश त्रिपाठी उमरिया जिले के इंदवार का रहने वाला था। वह रायपुर से लोहा लोड कर ट्रक से शहडोल की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में यह घटना घट गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सिंहपुर आरपी रावत ने बताया कि इंजन के नीचे चालक बुरी तरह फंसा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौके पर जेसीबी को बुलाया गया, इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को निकाला गया। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के परिजनों को हादसे की सूचना दी और आगे की कार्रवाई शुरू की। शनिवार को ट्रक चालक का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
