{"_id":"65eebe078f21c6c3a50e5213","slug":"the-speeding-auto-went-out-of-control-and-overturned-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दस लोग हुए घायल, सभी का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दस लोग हुए घायल, सभी का इलाज जारी
Mon, 11 Mar 2024 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:47 PM IST
सार
Shahdol News: शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी के जंगल में अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क से नीचे पलट गयी। ऑटो में करीब सवार 10 लोग सवार थे, जो घायल हो गए। इनमे से दो को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की सुबह ब्यौहारी से साखी की ओर एक ऑटो जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे। तभी जंगल के पास ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया और पलटते हुए सड़क से नीचे जा उतरा। इस घटना से ऑटो में सवार 10 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट पहुंची है।
विज्ञापन
घायलों का उपचार जारी
वहीं राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस के डायल हंड्रेड को दी। जानकारी लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड में तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी ब्यौहारी एमएल रंगडाले ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो ब्यौहारी से साखी जा रहा था, तभी गांव के पहले ही जंगल में सड़क पर अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया। सभी घायलों को ब्यौहारी अस्पताल भेजा गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
