{"_id":"66d94d82906aaf12ee012c7d","slug":"the-man-parked-the-car-and-went-inside-the-house-to-have-dinner-when-he-returned-the-car-was-stolen-the-theft-took-place-in-broad-daylight-police-is-investigating-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2071501-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: कार खड़ी कर घर में भोजन करने गया था शख्स, बाहर निकला तो कार हो गई गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: कार खड़ी कर घर में भोजन करने गया था शख्स, बाहर निकला तो कार हो गई गायब
सार
शहडोल जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े चोरियां हो रही हैं। एक शख्स घर के बाहर कार खड़ी कर भोजन करने गया। लौटा तो देखा कि चोरों ने उसके घर के बाहर खड़ी कार चुरा ली है।
विज्ञापन
वह कार जो हो चुकी चोरी
विस्तार
शहडोल जिले में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कारों को भी निशाना बना रहे हैं। हाल ही में अज्ञात चोरों ने एक कार को घर के बाहर से चोरी कर लिया। वाहन मालिक ने बताया कि वह अपनी कार को घर के बाहर खड़ी कर कुछ समय के लिए अंदर गया था। जब बाहर लौटा, तो उसकी कार गायब हो चुकी थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पपौंध थाना क्षेत्र के राम मंदिर कॉलोनी के निवासी संतोष विश्वकर्मा ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने अपनी मारुति वैन (क्रमांक एमपी 18 बीबी 2589) को घर के बाहर खड़ा किया था। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने कार को मंदिर के पास पार्क किया। घर के अंदर गए। जब दोपहर दो बजे बाहर लौटे, तो उनकी कार वहां से गायब थी। संतोष ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और अपने वाहन की काफी तलाश की, लेकिन कार का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
जब संतोष को कार नहीं मिली, तो उन्होंने थाने जाकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घर के बाहर से मारुति वैन चोरी होने का मामला सामने आया है, और टीमें गठित कर वाहन की तलाश की जा रही है। हालांकि, घटना स्थल के पास सीसीटीवी कैमरे ना होने के कारण जांच में कुछ मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन पुलिस जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
