फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Newly married woman found hanging under suspicious circumstances in Shahdol

Shahdol: संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती मिली नव विवाहिता, पिता ने कहा- हत्या कर लटकाया गया शव

Mon, 12 Aug 2024 11:44 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 11:44 AM IST
सार

MP: जैतपुर में नव विवाहिता का फांसी के फंदे पर संदिग्ध अवस्था में शव लटका मिला है। वहीं दूसरी घटना में एक युवक ने पेट दर्द से परेशान होकर कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही।

विज्ञापन
Newly married woman found hanging under suspicious circumstances in Shahdol
नव विवाहिता की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर रही जांच

विस्तार

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों में दो लोगों की मौत हुई है। नव विवाहिता का फांसी के फंदे में संदिग्ध अवस्था में शव लटका मिला है। वहीं दूसरी घटना में एक युवक ने पेट दर्द से परेशान होकर कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जैतपुर के रसमोहनी गांव में घर पर नव विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में फंसी में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार साधना माली पति राकेश माली उम्र 26 वर्ष का घर के कमरे में पंखे पर शव लटकता मिला है। पुलिस को परिवारजनों ने घटना की जानकारी सोमवार की सुबह दी है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की साड़ी के दुपट्टे से महिला का शव उसके घर के कमरे पर पंखे पर लटका था। नव विवाहित के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी में लटका दिया गया है।
विज्ञापन


मृतका साधना माली के पिता सौखी लाल माली ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटका दिया है। पिता ने यह भी बताया कि डेढ़ साल पहले ही पुत्री का विवाह किया था। नव विवाहिता का मायका रीवा जिले के मंगवा गांव में है। शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते थे। रविवार की देर रात महिला की मौत की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता को फोन पर दी थी, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग रसमोहनी पहुंचे तो फंसी में लटका हुआ उनकी पुत्री का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार गायकवाड ने बताया कि नव विवाहित का फांसी के फंदे में शव लटका मिला है। मामले पर जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। महिला के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


दूसरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के सेझहाई गांव की है, जहां एक युवक पेट दर्द से इतना परेशान हो गया कि उसने अपने घर के कुएं में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार गोरेलाल सिंह गोंड पिता लाला सिंह उम्र 28 वर्ष काफी दिनों से पेट दर्द की वजह से परेशान रहता था। इलाज के बाद भी उसे दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। जिससे परेशान होकर उसने अपने घर के कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर पड़ता शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बयान दिए हैं कि उनका पुत्र पेट दर्द से परेशान होकर कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed