फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accused who looted a bike in Shahdol were caught in Bijuri

Shahdol News: पहले बाइक लूटी, फिर की मोबाइल लूट और चाकूबाजी, बिजुरी पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Thu, 17 Jul 2025 02:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 17 Jul 2025 02:17 PM IST
सार

 Shahdol: बाइक लूट के बाद आरोपी अनूपपुर जिले के बिजुरी पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को चाकू दिखाकर लूट की दूसरी घटना को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
The accused who looted a bike in Shahdol were caught in Bijuri
सिंहपुर में हुई थी बाइक की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने सिंहपुर में वारदात के बाद बिजुरी थाना क्षेत्र में एक और लूट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया, लेकिन समय रहते सक्रिय हुई पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र के बमुरा तिराहा के पास संजय कोल पिता बंशी कोल (27) नामक युवक से तीन बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। पीड़ित ने बताया कि वह शहडोल से अपने गांव सामतपुर लौट रहा था, तभी रात में बमुरा तिराहा के पास तीन लोग सड़क पर खड़े नजर आए। रास्ता रुका हुआ देख संजय ने बाइक रोकी, उसी दौरान आरोपियों ने उसे धमकाकर बाइक छीन ली और फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: स्वच्छता सर्वेक्षण: बुधनी और शाहगंज बने सिरमौर, राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार; ये योजनाएं बनीं उदाहरण

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक लूट के बाद आरोपी अनूपपुर जिले के बिजुरी पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को चाकू दिखाकर लूट की दूसरी घटना को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए बिजुरी पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने पहले सिंहपुर में बाइक लूट की और फिर बिजुरी में लूटपाट और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जिस बाइक पर सवार थे, वह पीड़ित संजय कोल की ही थी, जिसे उन्होंने सिंहपुर से लूटा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूट और हमले का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शहडोल जिले के सिंहपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed