फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वच्छता सर्वेक्षण: बुधनी और शाहगंज बने सिरमौर, राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार; ये योजनाएं बनीं उदाहरण

Thu, 17 Jul 2025 08:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Jul 2025 08:58 PM IST
सार

Swachh Survekshan Awards: बुधनी को पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में वेस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण मिश्रा और उनकी टीम को सम्मानित किया था। इस बार एक कदम और आगे बढ़ते हुए बुधनी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है।

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2025: Budhni and Shahganj Emerge as Cleanliness Champions, Honoured by President
नगर परिषद बुधनी - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी विशेष पहचान बनाई है। गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के राष्ट्रीय समारोह में सीहोर जिले की दो नगर परिषदों बुधनी और शाहगंज  को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया।
Swachh Survekshan 2025: Budhni and Shahganj Emerge as Cleanliness Champions, Honoured by President
बुधनी को मिला सम्मान - फोटो : अमर उजाला
सुपर स्वच्छ लीग में  20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बुधनी पांचवे नंबर पर रहा है। वहीं, स्वच्छ शहरों की कैटेगिरी में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शाहगंज तीसरे नंबर पर रहा है। बुधनी में कबाड़ से जुगाड़ कर बनाया गया वेस्ट वंडर पार्क इस उपलब्धि का मुख्य केंद्र रहा, जिसने स्वच्छता को एक रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
Swachh Survekshan 2025: Budhni and Shahganj Emerge as Cleanliness Champions, Honoured by President
कचरा रीसाइक्लिंग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नगर परिषद द्वारा रोजाना चलाए जा रहे सफाई कार्य, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सोर्स सेग्रीगेशन, गीले कचरे से खाद निर्माण और सूखे कचरे की एमआरएफ सेंटर में सॉर्टिंग जैसी व्यवस्थाएं इस सफलता की कुंजी रहीं। नगर परिषद के पास कुल 40 कर्मचारियों की टीम है, जो दो शिफ्ट में नगर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटी रहती है। नगर सीएमओ संतोष रघुवंशी ने बताया कि स्वच्छता टीम के साथ-साथ वार्ड पार्षद, अध्यक्ष और नागरिकों की सहभागिता से ही यह सफलता मिली है। वहीं स्वच्छता एंबेसडर अर्जुन मालवीय ने वार्डों का समय-समय पर निरीक्षण कर लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।

पढ़ें: इंदौर में मना स्वच्छता का जश्न, हुई आतिशबाजी, फिर की परिसर की सफाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swachh Survekshan 2025: Budhni and Shahganj Emerge as Cleanliness Champions, Honoured by President
साफ सुथरा बुधनी - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल भी मिली थी राष्ट्रीय रैंकिंग
बुधनी को पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में वेस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, जिसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण मिश्रा और उनकी टीम को सम्मानित किया था। 
 
विज्ञापन
Swachh Survekshan 2025: Budhni and Shahganj Emerge as Cleanliness Champions, Honoured by President
शाहगंज - फोटो : अमर उजाला
नगर सीएमओ रामानुज मिश्रा ने बताया कि शाहगंज पहले भी तीन बार स्वच्छता सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। 2020 में शाहगंज को देशभर में 21वीं रैंक मिली थी और यह प्रदेश की एकमात्र ऐसी नगर पंचायत थी जो टॉप-25 में स्थान पा सकी थी। शाहगंज की पहचान प्रदेश में सबसे पहले फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) के संचालन से बनी थी। नगर परिषद में कंपोस्टिंग यूनिट, एमआरएफ सेंटर, आरआरआर सेंटर, सीएनडी सेंटर और एफएसटीपी सेंटर जैसी स्थायी सुविधाएं स्थापित हैं, जिससे कचरा प्रबंधन में अनुकरणीय कार्य हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed