फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Teen dies after coming in contact with electric current laid in forest for hunting wild animals

Shahdol: जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच शुरू

Tue, 15 Oct 2024 03:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 03:41 PM IST
सार

थाना प्रभारी गोहपारू विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। आरोपी गोकुल अहिरवार के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Shahdol Teen dies after coming in contact with electric current laid in forest for hunting wild animals
गोहपारू थाना क्षेत्र में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जंगलों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट बिछाया जा रहा है। लेकिन वन विभाग मामले से अनजान बना हुआ है। गोहपारू के उमरिया गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। शौच के लिए जंगल में किशोर गया था तभी उसे करंट लग गया। उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई।उसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग को लग पाई कि जंगली जानवरों को फंसाने के लिए जंगल में करंट बिछाया गया था। हालांकि, पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले के केशवाही, बुढार, गोहपारू, खनौंधी वन परिक्षेत्र में आए दिन जंगलों में करंट बिछाकर जंगली जानवरों के शिकार करने का मामला सामने आ रहा है। लेकिन वन विभाग इससे अनजान बना हुआ है। शिकारी आए दिन जंगलों में करंट बिछा रहे हैं और जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि गोहपारू थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में करंट लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय गुलाब रैदास की मौत हो गई है। गुलाब शौच के लिए जंगल गया था, तभी उसे करंट लग गया। गुलाब के साथ एक और युवक के घटना के दौरान साथ था। करंट लगने के बाद दूसरे युवक ने चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी गोहपारू विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। आरोपी गोकुल अहिरवार के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी का घटना स्थल के समीप में ही खेत है। जहां धान की फसल लगी हुई है और आसपास काफी जंगल है जहां उसने करंट फैलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed