फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Eklavya Hostel Student Beaten Up By A Senior Principal Was Trying To Burry The Issue

Shahdol News: एकलव्य छात्रावास में कक्षा नौ के बच्चे के साथ मारपीट, प्राचार्य पर मामला दबाने का आरोप

Sat, 13 Jul 2024 04:11 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:11 PM IST
सार

शहडोल जिले में एकलव्य छात्रावास में रहने वाले कक्षा नौ के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि प्राचार्य इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Shahdol Eklavya Hostel Student Beaten Up By A Senior Principal Was Trying To Burry The Issue
शहडोल एसपी को छात्र के पिता ने शिकायत की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ग्राम हर्री स्थित एकलव्य छात्रावास मे कक्षा नौवीं मे अध्यनरत एक छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई। जिससे छात्र के आँख के पास काफी गहरी चोट आई है। उक्त घटना गुरुवार शाम की बताईं जा रही है। इस घटना के बारे में परिजनों को जानकारी नही दी गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को जब पीड़ित छात्र के पिता ग्राम खामीडोल निवासी विजयभान सिंह के पिता अपने निजी कार्य से शहडोल से लौटते समय बच्चे से मिलने पहुंचे, तब उन्हें इसकी जानकारी लगी। उन्होंने बताया कि छात्रावास मे ही रहने वाले कक्षा 10 के एक छात्र ने उनके पुत्र के साथ बुरी तरह मारपीट की है। उसके शरीर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ आंख के पास गहरी चोट आई है। प्राचार्य श्रद्धांनंद दुबे और छात्रावास अधीक्षक में से किसी ने भी उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी। जब वह शुक्रवार को बेटे से मिलने गए तब उससे मिलने भी नहीं दे रहे थे। काफी बहानेबाजी भी की। वह लोग नहीं चाहते थे कि इस मारपीट की घटना जानकारी उन्हें लगे और मामला छात्रावास से बाहर आए।
विज्ञापन


पीडित छात्र के पिता ने बताया कि इस घटना की उन्होंने कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक को की है। उनसे आवश्यक कार्यवाही करने का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों की समस्त जिम्मेदारी प्राचार्य व अधीक्षक की है। वह इससे बेपरवाह है। यदि किसी छात्र के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? इस संबंध में जब प्राचार्य श्रद्धानंद दुबे से बात की गई तो उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया और कहा कि वह इस मामले को देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed