फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   protect our life and property from wild animals, protest of people of Akhetpur continues for the sixth day

Shahdol News: जंगली जानवरों से हमारी सुरक्षा करो, अखेटपुर के लोगों की मांग, छठवें दिन भी जारी है धरना

Wed, 27 Nov 2024 01:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 01:07 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि 20 जंगली हाथियों का झुंड गांव में घूम रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। खेतों में लगी फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है और घरों में भी तोड़फोड़ की है।

विज्ञापन
protect our life and property from wild animals, protest of people of Akhetpur continues for the sixth day
धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करते अधिकारी

विस्तार

ब्यौहारी के अखेटपुर गांव में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी है। ग्रामीणों की मांग है कि जंगली जानवरों से गांववासियों की जान-माल की सुरक्षा की जाए। पिछले 5 सालों में बाघ के हमले से अखेटपुर गांव में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, और अब जंगली हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से 20 जंगली हाथियों का झुंड गांव में पहुंचकर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है और घरों में भी तोड़फोड़ कर रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने पूर्व में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जो छठे दिन भी जारी है।
विज्ञापन


क्या हैं प्रमुख मांगें?
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल से ने बताया कि उनकी मांग है कि संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से सटे ब्यौहारी के गांव बोचरो, अखेटपुर, कोना, खड्डा, कोइलारी तक तार फेंसिंग की जाए, जिससे गांव में जंगली जानवरों का मूवमेंट कम हो सके। दूसरी मांग यह है कि बोचरो से अखेटपुर तक सड़क निर्माण किया जाए, क्योंकि इस मार्ग से रात में गुजरना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती है। जंगली जानवरों का आना-जाना इस मार्ग में बना रहता है और लोग पैदल गुजरते हैं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा, अखेटपुर में संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क जाने के लिए पर्यटकों के लिए गेट बनाया जाए, चुहिरा नागाड़ोल में विद्युतिकरण हो और संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान तक जानवरों के लिए कॉरिडोर बनाया जाए। जिससे गांव के अंदर जंगली जानवरों का आना-जाना बंद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा 
लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार यहां 20 जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। खेतों में लगी फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है और घरों में भी तोड़फोड़ की है। लोगों ने जब वन विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने केवल आश्वासन दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसको लेकर वे यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।


वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाईं मांगें 
ब्यौहारी एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे ने कहा कि धरने पर बैठे लोगों से मैं खुद वन विभाग के अधिकारी और थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचकर बातचीत कर चुका हूं। लोगों की जो मांगें हैं उन्हें हमने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दिया है। आज बुधवार को संजय गांधी टाइगर रिजर्व के अधिकारी धरने में बैठे लोगों से बात करने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed