{"_id":"6496b37233011b23530d0af2","slug":"shahdol-youth-came-to-in-laws-house-two-days-back-dead-body-found-in-suspicious-condition-fear-of-murder-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: दो दिन पहले ससुराल आया था युवक, संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: दो दिन पहले ससुराल आया था युवक, संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका
Sat, 24 Jun 2023 02:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:42 PM IST
सार
Shahdol murder News: दो दिन पहले ससुराल आए 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। ससुराल से महज कुछ दूरी पर यह लाश बरामद हुई है। पुलिस को हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
शहडोल में संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिली है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में जैतपुर थाना क्षेत्र के फुलवारी गांव में 27 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। वह दो दिन पहले ही अपने ससुराल आया था। शव भी ससुराल के करीब ही झाड़ियों में मिला है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या की आशंका व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हीरा सिंह, उम्र 27 वर्ष, अनूपपुर जिले के कोहका गांव का रहने वाला था। दो दिन पहले ही वह अपने ससुराल आया था। उसका शव ससुराल से महज कुछ दूरी पर झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला है। मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने शव को देखकर मामले की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी थी। लोगों ने मृतक की पहचान कर ली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि 27 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। कपड़े व फिंगरप्रिंट जैसी कई चीजों पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
