फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Secretary declared him dead and removed his name from the list of schemes

Shahdol: सचिव ने मृत घोषित कर योजनाओं की सूची से काटा नाम, महिला पहुंची सीईओ के पास कहा- साहब मैं तो जिंदा हूं

Thu, 15 Feb 2024 10:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

ग्राम खडेह ग्राम पंचायत बहेरिया जनपद पंचायत ब्योहारी जिला शहडोल निवासी छोटीवादी कोल पति अकाली कोल ने बताया कि उसका नाम राशन एवं वोटरलिस्ट में है और 5 मार्च 2021 को उसे पेंशन भी स्वीकृत हुई थी। किंतु तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सुखेन्द्र सिंह द्वारा 04 अप्रैल 2021 को उसका पेंशन से नाम काटते हुए उसे मृत घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
Shahdol: Secretary declared him dead and removed his name from the list of schemes
महिला को पंचायत सचिव ने मृत बता दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहडोल के ब्योहारी के एक पंचायत सचिव ने एक जीवित महिला को मृत घोषित कर उसका नाम शासन से मिलने वाली समस्त योजनाओं से हटा दिया है। अब पीड़ित महिला ने जिला पंचायत सीईओ के समक्ष उपस्थित होकर न केवल अपने जीवित होने का प्रमाण प्रस्तुत किया, बल्कि शासकीय योजनाओं में अपना नाम जोड़ने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन


ग्राम खडेह ग्राम पंचायत बहेरिया जनपद पंचायत ब्योहारी जिला शहडोल निवासी छोटीवादी कोल पति अकाली कोल ने बताया कि उसका नाम राशन एवं वोटरलिस्ट में है और 5 मार्च 2021 को उसे पेंशन भी स्वीकृत हुई थी। किंतु तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सुखेन्द्र सिंह द्वारा 04 अप्रैल 2021 को उसका पेंशन से नाम काटते हुए उसे मृत घोषित कर दिया है। जबकि वह जिंदा है। पीड़िता ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर मांग की है कि उसका समग्र एवं पेंशन में नाम जुड़वाते हुए दोषी व्यक्ति के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का वह लाभ प्राप्त कर सके। मामले में जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन का कहना है कि जांच कराई जा रही है। महिला का नाम कहां-कहां से काटा गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed