फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Road Accident 15 people injured as speeding overloaded auto overturns condition of seven critical

Shahdol Road Accident: तेज रफ्तार ओवरलोड आटो पलटने से 15 लोग घायल, सात की हालत गंभीर

Tue, 26 Sep 2023 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 10:14 PM IST
सार

Shahdol Road Accident: शहडोल जिले में मंगलवार को हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार आटो पलट गई। इसमें सवार 15 लोग घायल हो गए, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Shahdol Road Accident 15 people injured as speeding overloaded auto overturns condition of seven critical
सात की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में यातायात विभाग खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर रहा है। लगातार हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को ओवरलोड आटो पलट गई, जिसमें 15 से अधिक लोग सवार थे। सात लोगों को गंभीर चोट आई है, घटना मंगलवार रात आठ बजे सिंहपुर मार्ग पर ऐंताझर गेट के सामने हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार आटो पलट गई, उसमें सवार 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में सात लोगों को गंभीर चोट आई, जिन्हें जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। यह हादसा मंगलवार की शाम लगभग आठ बजे का है। आटो में महिलाओं सहित 15 से अधिक लोगों को बैठाया गया था, सभी मजदूर हैं। जो भमरहा जा रहे थे, वाहन की गति तेज होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया।
विज्ञापन


घटना में कई महिलाओं के कमर और हाथ पैर फैक्चर हुए। घायलों को सिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने आटो जब्त कर चालक पर प्रकरण दर्ज किया है। ओवरलोड के खिलाफ यातयात थाना प्रभारी विनय सिंह कार्रवाई कर प्रेस नोट जारी करवाते रहते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। लगातार मजदूरों को भरकर ओवरलोड आटो हादसे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इस ओर यातयात विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित का कहना है कि एक अभियान चलाया जाएगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खासकर आटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed