फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol News Dead body of six year old innocent missing for two days found in well

Shahdol News: दो दिन से लापता छह साल के मासूम का शव कुएं में मिला; पुलिस कर रही मामले की जांच

Tue, 08 Aug 2023 02:00 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 08 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

शहडोल में दो दिन से लापता मासूम का शव घर के पास कुएं में मिला है। इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन इस घटना की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Shahdol News Dead body of six year old innocent missing for two days found in well
सोहागपुर थाना क्षेत्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल के मासूम का शव कुएं में मिला। दरअसल, गोरतरा के झिरया टोला का रहने वाला विवेक सिंह पिछले दो दिन से लापता था। मासूम का शव घर के पास ही एक कुएं में मिलने से परिवार शोक में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छह वर्षीय मासूम विवेक घर से दो दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना की जानकारी परिवार वालों ने पुलिस को दी थी। पुलिस शिकायत के बाद मासूम की तलाश में जुट गई थी। लेकिन दो दिन बाद घर के पास ही विवेक सिंह का कुएं में शव मिला। उसके बाद इस मामले की खबर पुलिस को दी गई है, इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम की मौत के संबंध में जाच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विवेक घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते ही वह कुएं के पास जा पहुंचा और कुएं में गिर गया। इस वजह से कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed