{"_id":"651d93d894c1b434cc0e1c89","slug":"shahdol-news-cm-shivraj-will-flag-off-shahdol-nagpur-train-on-october-5-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: सीएम शिवराज पांच अक्तूबर को शहडोल-नागपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, रूट और पार्किंग प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: सीएम शिवराज पांच अक्तूबर को शहडोल-नागपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, रूट और पार्किंग प्लान तैयार
Wed, 04 Oct 2023 10:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 04 Oct 2023 10:03 PM IST
सार
Shahdol-Nagpur Train: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल यानी पांच अक्तूबर को सुबह 10:15 पर शहडोल-नागपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और रंग रोगन हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पांच अक्तूबर को एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शहडोल आगमन हो रहा है। इसको लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। बुधवार को रेलवे स्टेशन के भीतर बीडीएस के साथ पुलिस के आलाधिकारियों ने भी जायजा लिया। डॉग एस्कॉर्ट के साथ पहुंची बीडीएस की टीम ने प्लेटफॉर्म के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग की।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर जिले में आने वाले हर वाहनों की जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में चेकिंग लगाकर सघन जांच की जा रही है। बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एवं रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात विभाग ने रूट चार्ट भी बुधवार दोपहर जारी किया है। रूट चार्ट कुछ इस प्रकार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
शहडोल-नागपुर ट्रेन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरी झंडी दिखाएंगे, तो वहीं रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे। इसके अलावा शहडोल सांसद भी मौजूद रहेंगी। ये पूरा कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा। 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल पहुंचेंगे और 10.15 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
रूट एवं पार्किंग प्लान तैयार
पांच अक्तूबर को रेलवे स्टेशन शहडोल कार्यक्रय स्थल में जाने वाली बसों की पार्किंग पॉलिटेक्निक ग्राउंड में रहेगी। सिंहपुर की तरफ से कार्यक्रम स्थल में आने वाली बसे गणेश मंदिर सिंहपुर रोड से बगिया तिराहा-बाणगंगा से जयस्तंभ-राजेंद्र टॉकीज होकर निर्धारित पार्किंग पॉलिटेक्निक कालेज ग्राउंड में जाएगी।
बुढार की ओर से आने वाली बसें बायपास रोड का प्रयोग कर सोहागपुर थाना से होकर, बाणगंगा तिराहा, जय स्तंभ चौक, राजेंद्र टाकीज तिराहा होकर निर्धारित पार्किंग में जाएंगी। रीवा/गोहपारू की तरफ से कार्यक्रम में आने वाली बसें बाणगंगा तिराहा से जयस्तंभ चौक-राजेंद्र टॉकीज तिराहा होकर निर्धारित पार्किंग में जाएंगी। दो पहिया/चार पहिया पॉर्किंग प्लान रेलवे स्टेशन कार्यक्रम में जाने वाले दो पहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी ग्राउंड एवं रेलवे स्पोर्टस ग्राउंड में होगी।
रेलवे स्टेशन जाने का रूट पांच अक्तूबर को प्रातः आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक रेलवे स्टेशन जाने के लिए निर्धारित मार्ग न्यू गांधी चौक-जैन मंदिर-शिवम चौक होते हुए रेलवे स्टेशन रहेगा।
रेलवे स्टेशन ऑटो पार्किंग, रेल्वे स्टेशन सवारी छोड़ने एवं रेलवे स्टेशन से सवारी लाने वाले ऑटो वाहन की पार्किंग जीआरपी थाने से पहले रेलवे रनिंग रूम शहडोल के सामने मैदान में रहेगी।
भारी वाहनों के संबंध में सिंहपुर रोड एवं बुढार रोड से शहडोल शहर की ओर प्रातः आठ बजे से 12 बजे तक भारी वाहन प्रवेश निषेध रहेगा। उमरिया से शहडोल होकर बुढार एवं सिंहपुर की ओर जाने वाले वाहन भी प्रातः आठ बजे से 12 बजे तक भारी वाहन प्रवेश प्रवेश निषेध रहेगा।
शहडोल से रीवा एवं उमरिया भारी वाहन सुचारू रूप से संचालित रहेगा। पांच अक्तूबर को धुरवार टोल सिंहपुर रोड-सोहागपुर थाना एवं चंदनिया बैरियर से शहडोल की ओर भारी वाहनों का प्रवेश कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
