{"_id":"651a4e4bd282e604f50d3f14","slug":"shahdol-news-a-minor-returning-after-grazing-goats-died-due-to-electric-shock-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: बकरी चराकर लौट रहे नाबालिग की करंट की चपेट में आने से मौत, लापरवाह खेत मालिक पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: बकरी चराकर लौट रहे नाबालिग की करंट की चपेट में आने से मौत, लापरवाह खेत मालिक पर दर्ज होगा केस
Mon, 02 Oct 2023 11:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:58 AM IST
सार
Shahdol News: बकरी चराकर लौट रहे एक नाबालिग की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 15 वर्षीय बालक एक खेत में पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। खेत में सिंचाई के लिए करंट फैलाया गया था, बाली टूट जाने से बिजली का तार खेत में गिर गई, जिसमें 15 वर्षीय बालक फंस गया और उसकी मौत हो गई है। घटना कोतवाली के जुगवारी के घोड्डई की है।
जानकारी के अनुसार इंद्रपाल पिता भगवान दीन चौधरी 15 वर्ष निवासी पड़मनिया खुर्द अपनी नानी के घर घोड्डई घूमने आया था। वह बकरी चराने जंगल गया था, शाम को वापस लौटते समय खेत में फैले करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार करते हुए मर्ग कायम किया है।
पुलिस ने बताया कि खेत में पानी सिंचाई के लिए विद्युत पोल से लकड़ी की बल्ली के सहारे लाइन खींची गयी थी। शाम को हुई बारिश में बल्ली टूट गई, जिससे विद्युत तार नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में बालक आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोतवाली का कहना है कि मामले पर लापरवाही पूर्वक बिजली की तार खेत से खींची गई थी, जिसकी वजह से बालक की मौत हुई है। जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले खेत मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।