{"_id":"65ba28e237389905a00a4ac3","slug":"shahdol-news-18-year-old-man-went-out-to-buy-vegetables-from-home-fell-heart-attack-in-the-market-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर से सब्जी खरीदने निकला था 18 वर्षीय युवक, बाजार में हार्टअटैक आते ही गिरा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर से सब्जी खरीदने निकला था 18 वर्षीय युवक, बाजार में हार्टअटैक आते ही गिरा, मौके पर ही मौत
Wed, 31 Jan 2024 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
शहडोल में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 18 वर्षीय युवक को बाजार में हार्टअटैक आ गया। रास्ते में गिर गया और वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
heart attack
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
कहते हैं मौत का कोई वक्त निश्चित नहीं होता, ये बात शहडोल में साबित होती दिखी। घर से सब्जी लेने आए युवक की रास्ते में ह्रदयाघात होने से मौत हो गई। वह चलते-चलते गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के करन तलैया के पास बुधवार को हुईं। जानकारी के अनुसार संदीप पिता गया लाल बैगा (18) निवासी ग्राम देवगवा थाना सोहगपुर बुधवार दोपहर गांव से साइकिल से शहडोल आया। वहां मौजूद अपनी दो छोटी बहनों के साथ सब्जी लेने पैदल ही बजार चला गया। बुआ के घर से कुछ दूर जब युवक अपनी बहनों के साथ पहुंचा तभी रस्ते में युवक के सीने में तेज दर्द हुआ, जिसकी वजह से वह रस्ते में गिर गया, दोनों छोटी बहन घबरा गईं। रो-रोकर मदद मानने लगीं। आस पास के लोग वहां पहुंचे और युवक पर पानी का छिड़काव किया, कुछ मिनट में ही युवक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर शव को पीएम के लिए अस्पताल लाया गया है। घर से सही सलामत निकले जवान बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया।