{"_id":"65eeb389546e1231c90b6ca2","slug":"shahdol-express-will-start-from-today-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: आज से शुरू होगी शहडोल एक्सप्रेस, नागपुर की यात्रा होगी आसान, विभाग ने जारी की समय सारणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: आज से शुरू होगी शहडोल एक्सप्रेस, नागपुर की यात्रा होगी आसान, विभाग ने जारी की समय सारणी
Mon, 11 Mar 2024 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:02 PM IST
सार
Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन व नॉन इंटरलॉक वर्किंग के चलते शहडोल ट्रेन को अचानक बंद कर दिया गया था। जोकि अब सोमवार से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार से एक बार फिर नागपुर शहडोल ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी। बताया जा रहा है कि रेलवे ने शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन के कार्य हेतु नॉन इंटरलॉक वर्किग के कारण ट्रेन क्रमांक 11201 नागपुर शहडोल ट्रेन 28 फरवरी से 10 मार्च तक व ट्रेन क्रमांक शहडोल से नागपुर ट्रेन 29 फरवरी से 11 मार्च तक बंद कर दिया था। कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से ट्रेन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बिना सूचना के ही बंद कर दिया था
वहीं बताया जा रहा है कि शहडोल से चलने वाली ट्रेन मंगलवार से प्रारंभ होगी। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा पिछले कई दिनों से बिना सूचना दिए ही ट्रेनों को बंद कर दिया जा रहा है। इसके पहले भी रेलवे ने शहडोल नागपुर ट्रेन को बिना सूचना के ही बंद कर दिया था। यात्री रोजाना की तरह स्टेशन पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें ट्रेन बंद होने की जानकारी मिली थी। इसी तरह रेलवे द्वारा पातालकोट व पेंचवैली एक्सप्रेस को भी बिना सूचना दिए ही बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
