फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol Crime Mashruka worth four and a half lakh seized along with liquor worth thousands of rupees

Shahdol Crime: हजारों रुपये की शराब समेत साढ़े चार लाख का मशरूका जब्त, ठेकेदार के भूमिका की हो रही जांच

Sat, 20 May 2023 09:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 May 2023 09:18 AM IST
सार

शहडोल जिले में अवैध रूप से शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों गोहपारू पुलिस ने शहडोल से जैसिंहनगर की ओर थोड़े बिल के नाम पर परिवहन की जा रही लाखों की देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी थी। 
 

विज्ञापन
Shahdol Crime Mashruka worth four and a half lakh seized along with liquor worth thousands of rupees
अवैध शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में एसपी के निर्देशन पर कोतवाली थाना क्षेत्र में गोहपारू पुलिस ने पहुंचकर अवैध शराब की एक बड़ी खेप जब्त की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद गोहपारू पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र टॉकीज के पास स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से बोलेरो क्रमांक एमपी-18 सी 3165 में अवैध रूप से शराब लोड होकर पाली की ओर तस्करी की जा रही थी, जिसे एसपी के निर्देश पर मुखबिर की सूचना पर गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे अपनी टीम के साथ आकाशवाणी के समीप पहुंचकर शराब की खेप जब्त कर ली।

विज्ञापन


बता दें कि पकड़ी गई शराब में 17 पेटी बीआर, जिसकी कीमत 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस प्रकार जब्त कुल मसरूका की कीमत चार लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। कार्रवाई करते हुए वाहन चालक सोनू कुमार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब और बोलेरो जब्त की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र टॉकीज शराब दुकान के ठेकेदार ऋषि सिंह के द्वारा शराब अवैध रूप से पैकारी कराई जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ठेकेदार ऋषि सिंह पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी शहडोल वेयर हाउस से अवैध रूप से बिल से अधिक मात्रा में शराब परिवहन करने का मामला सामने आने के बाद वेयर हाउस मे पदस्थ एक आबकारी उप निरीक्षक को निलंबित किया गया था। कार्रवाई के बाद एक बार फिर आबकारी अमले के साथ-साथ कोतवाली थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गोहपारू उप निरीक्षक सुभाष दुबे, सहायक उप निरीक्षक विपिन बागरी, भागचंद और गोहपारू पुलिस की टीम की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed