{"_id":"63dcee995efa1408f4762587","slug":"shahdol-case-filed-against-husband-for-uttering-triple-talaq-in-shahdol-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: तलाक...तलाक...तलाक बोलने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज, महिला ने बताई पूरी दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: तलाक...तलाक...तलाक बोलने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज, महिला ने बताई पूरी दास्तान
Fri, 03 Feb 2023 04:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोपी पति के खिलाफ महिला ने शहडोल कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में पत्नी को तीन तलाक बोलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि नियम विरूद्ध तरीके से तलाक दिया गया है। पत्नी को पहले पति के द्वारा मौखिक रूप से गवाहों के सामने तीन तलाक दिया गया। पत्नी को तीन अलग-अलग नोटिस देकर तलाक देने की बात सामने आई है, जिसको लेकर पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 30/39 की रहने वाली महिला तस्लीम खान ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी कि उसका पति कादीर खान (35) निवासी वार्ड नंबर 11 रीवा रोड मदन एजेंसी के पीछे ने उसे मौखिक रूप से पहले तो तलाक दे दिया और बाद में कुछ दिनों के अंदर ही तीन अलग-अलग नोटिस के माध्यम से तलाक दिया है। पुलिस ने पति अब्दुल कादिर खान के ऊपर मुस्लिम विवाह अधिकार संरक्षण-2019 की धारा-4 पर अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली महिला पुलिस ने बताया कि साल 2021 में उसके पति ने उसे घर से भगा दिया और उसके तीन बच्चों को अपने साथ रख लिया। बच्चों से मिलने के लिए भी आरोपित पति लगातार उसे मना करता रहा, जिसको लेकर वह काफी दिन से परेशान थी। कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने तलाक के तीन नोटिस भी महिला से लेकर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह इस मामले में बात की गई है तो उनका कहना है कि आरोप के द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से तलाक दिया गया है, जो गैरकानूनी है। आरोपी पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
