फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Shahdol: Bike lost control and collided with divider, one youth died on the spot, another seriously injured

Shahdol: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 17 Jan 2024 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 10:57 PM IST
सार

शहडोल में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया डिवाइडर से टकरा गई थी। 

विज्ञापन
Shahdol: Bike lost control and collided with divider, one youth died on the spot, another seriously injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई तो वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर घायल हुआ है। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई थी। बाइक चलाते समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना पपौंध थाना क्षेत्र के छुही गांव में बुधवार की शाम घटी है। पुलिस ने बताया कि पपौन्ध थाना क्षेत्र के ग्राम सरसी का रहने वाला 23 वर्षीय युवक संत कुमार कोल अपने एक साथी के साथ बाइक में सवार होकर पपौन्ध से ब्यौहारी की ओर जा रहा था। छुही गांव के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटे आई। संत कुमार कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


पपौंध थाना प्रभारी डीके दहिया का कहना है कि बाइक चालक संत कुमार कोल की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी।  इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। उनके एक साथी को गभीर चोट आई है। इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed