{"_id":"6656022447f3d9780d06f862","slug":"sdm-suspended-patwari-sdm-took-action-on-the-instructions-of-collector-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1743776-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने की कार्रवाई
Tue, 28 May 2024 10:01 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:01 PM IST
सार
बुढ़ार तहसील अंतर्गत सिरौंजा हल्का के पटवारी रफीक खान को सोहागपुर एसडीएम अरविंद शाह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर तरुण भटनागर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहडोल में बुढ़ार तहसील अंतर्गत सिरौंजा हल्का के पटवारी रफीक खान को सोहागपुर एसडीएम अरविंद शाह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
कलेक्टर तरुण भटनागर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह ने तहसील बुढ़ार के पटवारी हल्का सिंरौजा के पटवारी रफीक खान को शासकीय कार्याें में प्रगति असंतोषजनक होने, ग्रामीण कृषक अपने कार्य के लिए परेशान होने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
विज्ञापन
जारी आदेश में कहा गया है कि रफीक खान का निलंबन अवधि में मुख्यालय तहसील सोहागपुर नियत किया जाता है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
विज्ञापन
