फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rivers and streams in Shahdol are in spate; several villages have been cut off

बारिश से आफत: शहडोल में उफान पर नदी-नाले, कई गांवों का संपर्क टूटा, पुलिस ने बंद कराए रास्ते

Wed, 02 Sep 2026 05:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 05:16 PM IST
सार

शहडोल जिले में लगातार बारिश से केशवाही और अमलाई क्षेत्र की नदियां-नाले उफान पर हैं। पुलों के ऊपर पानी बहने से कई मार्ग बंद हो गए और कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया। प्रशासन-पुलिस ने संवेदनशील रास्तों पर आवाजाही रोक दी है। जिले में 1024.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
Rivers and streams in Shahdol are in spate; several villages have been cut off
उफनता नाला।

विस्तार

शहडोल जिले में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। केशवाही और अमलाई क्षेत्र में कई छोटी नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से पुलों के ऊपर पानी बह रहा है। इसके चलते कई मार्गों पर आवागमन बंद हो गया है और गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पानी वाले रास्तों पर आवाजाही रोक दी है।

विज्ञापन


केशवाही क्षेत्र में कोटा नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इसके कारण झींक बिजुरी से केशवाही पहुंच मार्ग बंद हो गया है। वहीं रूपौला-कोटा मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित है। हथगला-चेन्नौडी मार्ग के पुल के ऊपर पानी आने से रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके अलावा केशवाही-कुम्हारी मार्ग स्थित पुल पर भी पानी बहने के कारण लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। अमलाई क्षेत्र के ग्राम बैरिहा, पंचायत पड़रिया में कठना नदी भी उफान पर है। नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण बैरिहा, पड़रिया, भमरहा सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उफनता नाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सतना में बारिश बनी आफत: तीन घंटे में 56 मिमी बरसात, सड़कें हुईं जलमग्न; भाजपा कार्यालय में घुसा पानी

जिले में जगह-जगह नदी-नालों और पुलों के ऊपर पानी बहने की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर मार्ग बंद कर फिक्स प्वाइंट लगाए हैं। पुल के ऊपर पानी होने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को वहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की समझाइश दे रहे हैं।

उफनता नाला।

जिले में एक जून से दो सितंबर तक औसत 1024.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। लगातार अधिक बारिश के चलते हाल ही में बाणसागर बांध के आठ गेट भी खोले गए थे। कलेक्टर पर्थ जायसवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि नदी-नालों में पानी का बहाव तेज होने पर उन्हें पार करने का प्रयास न करें और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed