{"_id":"6610d51ad47cc0bfa00d3f8a","slug":"rahul-gandhi-will-reach-shahdol-on-april-8-will-address-public-meeting-at-banganga-fair-ground-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1572005-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: राहुल गांधी सोमवार को पहुंचेंगे शहडोल, बाणगंगा मेला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: राहुल गांधी सोमवार को पहुंचेंगे शहडोल, बाणगंगा मेला मैदान में करेंगे जनसभा को संबोधित
Sat, 06 Apr 2024 11:55 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:55 AM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा आठ अप्रैल को होगा। शहडोल में आठ अप्रैल को दोपहर दो बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : ani
विस्तार
मध्य प्रदेश की शहडोल समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को झोंक दिया है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आठ अप्रैल को शहडोल से करेंगे। उनकी बाणगंगा मैदान पर रैली रखी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने राहुल गांधी के आठ अप्रैल को प्रस्तावित शहडोल दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बाणगंगा मेला मैदान पर दोपहर दो बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने शहडोल में फुंदेलाल सिंह मार्को को उम्मीदवार बनाया है। जमुई हेलीपैड में उतरकर राहुल गांधी बाणगंगा मेला मैदान पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करेगे। स्थल की अनुमति से लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। राहुल गांधी इससे पहले नवंबर में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ब्यौहारी में आमसभा करने आए थे।
विज्ञापन
भाजपा से सांसद हिमाद्री सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में है। पहले चरण में शहडोल के साथ-साथ सीधी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होगा। इसके लिए भाजपा ने भी अपने अभियान को तेज कर दिया है। डॉ. मोहन यादव करीब-करीब इन सभी सीटों पर चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
विज्ञापन
