{"_id":"665018efc63a79441e0de2d1","slug":"police-seized-a-large-amount-of-stolen-goods-from-a-house-built-in-a-field-for-farming-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1728454-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: खेती के लिए खेत में बनाए घर से मिला चोरी का सामान, पुलिस भी देखकर रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: खेती के लिए खेत में बनाए घर से मिला चोरी का सामान, पुलिस भी देखकर रह गई दंग
Fri, 24 May 2024 02:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:48 PM IST
सार
शहडोल के जमुई गांव में एक खेत में बड़ी मात्रा में चोरी का सामान पकड़ाया है। तीन आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इनके पकड़ में आने के बाद कई और चोरियों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल शहर के साथ-साथ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हो रही चोरी से पुलिस परेशान है और लगातार चोरों की तलाश कर रही है। इसी दौरान पुलिस को सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव में एक सूचना मिली कि खेत में बने मकान में भारी मात्रा में चोरी किया गया सामान रखा हुआ है। थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा तो लाखों का चोरी का सामान वहां रखा हुआ है। हालांकि पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो वहां रहने वाले लोग फरार हो गए हैं।
सोहगपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि जमुई गांव में एक खेत में बडी मात्रा में चोरी का सामान पकड़ाया है। चोरी के मामले में थाने की पुलिस को सुचना मिली कि जमुई गांव में एक खेत में बने मकान में चोरी का सामान छुपा कर रखा गया है। जब पुलिस सामान बरामद करने पहुची तो वहां बड़ी मात्रा में चोरी का सामान देखकर दंग रह गई। पुलिस को वहां शादी के टेंट हाउस का सामान बड़ी मात्रा में पाया गया। बरामद सामानों में टेंट हाउस, गैस सिलेंडर, पाइप, केटरिंग का सामान, गड्ढे, चद्दर, कंबल, तकिया, बोरिंग पाइप सहित बड़ी मात्रा में सामान पाया गया।
पुलिस ने जब पूछतांछ की तो पता चला कि खेत की चौकीदारी करने तीन व्यक्ति खेत में ही रहते थे। शहर के टेंट हाउस, सहित अन्य जगहों से चोरी करके चोरी का सामान खेत में जमा कर रखे थे। पुलिस पूरे बरामद सामान की लिस्ट बना रही है। जब पुलिस ने यहां दबिश दी तो खेत मे रहने वाले तीनों व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपियों को पकड़ा जाएगा तो एक बड़ा खुलासा हो सकता है। जिले के अलग-अलग स्थान में लगातार कुछ महीनो में चोरी की वारदात बड़ी है। इस मामले पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन भी किया गया है।