फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Troubled by disputes at home, an elderly man jumped into the pond, policemen pulled him out safely

Shahdol News: घर पर नोकझोंक से परेशान बुजुर्ग ने तालाब में लगाई छलांग, पुलिसवालों ने कूदकर सुरक्षित निकाला

Mon, 22 Jul 2024 10:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jul 2024 10:19 PM IST
सार

शहडोल के हृदयस्थल पर स्थित झूला पुल वाले तालाब में एक वृद्ध ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खातिर पानी में छलांग लगा दी। दो पुलिसकर्मियों ने देखा और उसकी जान बचा ली। 

विज्ञापन
Shahdol: Troubled by disputes at home, an elderly man jumped into the pond, policemen pulled him out safely
शहडोल में पुलिस ने बुजुर्ग की जान बचा ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल पुलिस के दो जांबाज जवानों ने तालाब में डूब रहे एक वृद्ध की जान बचाई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुलिस जवानों को जहां शाबासी दी है वहीं वृद्ध के परिजनो ने दोनों पुलिस जवानो को साधुवाद दिया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर शहडोल के हृदयस्थल पर स्थित झूला पुल वाले तालाब में एक वृद्ध ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खातिर पानी में छलांग लगा दी। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहे उपनिरीक्षक (रेडियो) आशुतोष व सहायक उपनिरीक्षक (रेडियो) सुशील तिवारी की खुदकुशी की कोशिश करने वाले वृद्ध पर नजर पड़ गई। आनन-फानन में दोनों पुलिस कर्मियों नें तत्परता दिखाते हुए नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। बिना देर किए उपनिरीक्षक आशुतोष पाण्डेय और डायल 100 के पायलट धीरेन्द्र सिंह तालाब में कूद गए और पानी में डूबते वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है। बताया जाता है कि वृद्ध की उसके घर में किसी बात को लेकर नोक-झोक हुई थी। इसी बात से व्यथित होकर उसने खुदकुशी करने की कोशिश कर डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed