फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Father arrested brother absconding in theft case younger brother poured diesel on himself in SP office

Shahdol News: पिता गिरफ्तार और भाई चोरी के मामले में फरार, छोटे भाई ने SP दफ्तर के सामने अपने ऊपर डाला डीजल

Tue, 05 Nov 2024 10:08 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2024 10:08 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि पिता पुत्र पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पिता सुरेश ढीमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि भाई सोमप्रकाश फरार है। उसके खिलाफ जिला बदर का प्रकरण जिलादंडनीय अधिकारी को भेजा गया है।

विज्ञापन
Shahdol Father arrested brother absconding in theft case younger brother poured diesel on himself in SP office
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में चोरी के मामले में जब पिता की गिरफ्तारी हुई तो उसके पुत्र ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गोलू बर्मन निवासी खैरहा पुलिस ने उसके पिता व भाई को चोरी के मामले में आरोपी बनाया है। भाई तो फरार है, लेकिन पुलिस ने गोलू के पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी का पुत्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पहुंचकर ज्वलनशील पदार्थ आपने ऊपर डाल कर पुलिस पर दबाव बना रहा था। हालांकि, इस दौरान परिजन व स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मौके पर कोतवाली पुलिस को बुलवाया गया।
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसके पिता को बेवजह चोरी के मामले में आरोपी बनाया है और उसके भाई को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके भाई को पुलिस ने खदेड़ा, जिसके बाद से वह लापता हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने युवक आया था। लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई, जिसको लेकर उसने कार्यालय के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। युवक एसपी कार्यालय के सामने ही लेट गया पत्नी व स्थानीय लोगों ने उसे समझा बुझाकर वहां से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि पिता पुत्र पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पिता सुरेश ढीमर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि भाई सोमप्रकाश फरार है, उसके खिलाफ जिला बदर का प्रकरण जिलादंडनीय अधिकारी को भेजा गया है। डीजल या मिट्टी तेल डालकर आरोपी के पुत्र ने आत्मदाह की कोशिश करने का प्रयास किया है। युवक गोलू ढीमर के विरुद्ध भी पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि सोमप्रकाश ढीमर थाना खैरहा का निगरानी बदमाश है, जिसके विरुद्ध छह अपराध दर्ज हैं। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पिता की गिरफ्तारी से परेशान होकर युवक ने ऐसा किया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed