फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Young man cheated old woman's account, transferred lakhs of rupees, case registered

MP News: वृद्ध महिला के खाते से युवक ने की धोखाधड़ी, लाखों रुपये कर लिए ट्रांसफर, मामला दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 07:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 07:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक वृद्ध महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक ने वृद्धा को धोखा देकर उसके खाते से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
MP News: Young man cheated old woman's account, transferred lakhs of rupees, case registered
Cyber Fraud - फोटो : iStock

विस्तार

शहडोल में एक वृद्ध महिला के खाते से युवक ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकाल लिए। महिला ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक के नाम का खुलासा नहीं किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि नाम का खुलासा किया जाएगा तो आरोपी भाग जाएगा। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला बसन्तु गौतम ने शिकायत की है कि कालरी से उसे जमीन का मुआवजा राशि करीब 15 लाख रुपये प्राप्त हुई थी। उसे बैंक में जमा किया गया था। खाते में रुपये होने की जानकारी आरोपी युवक को थी। उसने महिला को किसी तरह अपने विश्वास में लिया और बैंक आया। उसके खाते से अपने खाते में करीब 10 लाख रुपये धोखाधड़ी करते हुए ट्रांसफर करा लिए। इस बात की जानकारी महिला को तुरंत नहीं लग पाई। कुछ दिनों बाद उसने बैंक से अपने खाते की जानकारी निकलवाई तो पता लगा कि खाते से करीब 10 लाख रुपये निकल चुके हैं। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली टीआई राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि महिला से धोखाधड़ी कर 10 लाख रुपये युवक अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए हैं। अपराध दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed