फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Villagers erupted in anger, coal production stopped in the new Rampur mine

MP News: ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, नौकरी व पुनर्वासके मुद्दे पर नई रामपुर खदान में कोयला उत्पादन कराया बंद

Sat, 09 Mar 2024 07:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 09 Mar 2024 07:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की नई रामपुर खदान में नौकरी व पुनर्वास को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। उन्होंने कोयला उत्पादन बंद करा दिया।

विज्ञापन
MP News: Villagers erupted in anger, coal production stopped in the new Rampur mine
शहडोल में ग्रामीणों ने लाल झंडा हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र की नई रामपुर खदान में ग्रामीणों ने पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कालरी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए खनन का विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कोयला उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन


रामपुर में गुस्साए किसानों ने काम बंद करा दिया। गत दो माह पहले किसानों ने प्रदर्शन किया था। उसके बाद एसईसीएल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि दो महीने के भीतर सभी पात्र भूमि स्वामियों को नौकरी प्रदान की जाएगी। आज तक न तो नौकरी दी है और न ही पुनर्वास का मुआवजा दिया गया है। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर रामपुर के साथ-साथ गिद्धा, खाना,बैरिया, रामपुर बलिया,अटरिया खेरवाना में काम बंद करा दिया गया है। एक हफ्ते पहले सभी जगह ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई थी कि यदि हम लोगों की मांग पूरी नहीं होती है तो एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की सूचना प्रशासन को भी दी गई थी। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि  लगातार हैवी ब्लास्टिंग के कारण उनके मकान भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैँ। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि प्रबंधन हमारी मांगों को पूरा नहीं करता तो हम लोग यहां कोयला उत्पादन व परिवहन कार्य नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed