फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Purse full of jewelery stolen from AC coach of Amarkantak Express, thief caught

MP News: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच से जेवरों से भरा पर्स चोरी, वीडियो वायरल होने पर पकड़ में आया चोर

Fri, 08 Mar 2024 04:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 08 Mar 2024 04:32 PM IST
सार

दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही एक महिला का जेवर से भरा पर्स चोरी हो गया। चोरी की वारदात का वीडियो वायरल होते ही चोर को पकड़ में आ गया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Purse full of jewelery stolen from AC coach of Amarkantak Express, thief caught
अमरकंटक एक्सप्रेस में जेवरों से भरा पर्स चुराता चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला का जेवरों से भरा पर्स चलती ट्रेन में चोरी हो गया। पर्स में महिला के ज्वेलरी, मोबाइल और अन्य सामग्री थी। लगभग दो लाख रुपये कीमत की सामग्री लेकर चोर फरार हो गया। चोर इतना शातिर था कि वह चलती ट्रेन से महिला का पर्स चुराकर फरार हो गया। यह घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह तस्वीर सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रही है। महिला की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने अज्ञात चोर कें खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर शहडोल के शातिर चोर को पुलिस ने चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस में उसलापुर से जबलपुर तक कोच नंबर एम-1 के बर्थ नम्बर आठ में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही महिला यात्री शिवानी भोजवानी पति चिमन भोजवानी, उम्र-27 साल, निवासी-बिहारी टॉकीज पुराना हाईकोर्ट रोड बिलासपुर, का सफेद रंग का पर्स चोरी हो गया था। इसमें करीब डेढ़ तोला सोने की मंगलसूत्र एवं दो नग कंगन, दो मोबाइल थे। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। झलवारा के आसपास ट्रेन से चोरी कर आरोपी चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया था। इस दौरान ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई। यात्री ने रेल मदद पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर रेल सुरक्षा बल की टास्क टीम-2 ने तत्काल खोजबीन शुरू की। महिला ने जबलपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जीरो पर मामला दर्ज कर जीआरपी थाना शहडोल को सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे पुलिस की  संयुक्त टीम ने चोरी की सामग्री जब्त कर शातिर आरोपी अमरसिंह उर्फ पिंटू गोंड़ पिता खन्ना सिंह, उम्र-29 साल, को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed