{"_id":"63f0ea6b53fbcd65870dd083","slug":"mp-news-husband-was-put-to-sleep-by-feeding-him-a-sleeping-pill-then-strangled-him-along-with-his-lover-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नींद की गोली खिलाकर पति को सुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर घोंट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नींद की गोली खिलाकर पति को सुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर घोंट दिया गला
Sat, 18 Feb 2023 08:40 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:40 PM IST
सार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पहले तो उसे नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया। फिर उसका गला घोंटकर जान ले ली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बाराछ में पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसे नींद को दवाई खिलाई। पति गहरी नींद में सो गया तो प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया और हमेशा के लिए उसे मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बाराछ निवासी संजय कोरी की पत्नी का गांव के ही किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था। वह अपने प्रेमी के प्रेम में इस कदर पागल हो गई कि पति को ही रास्ते से अलग करने की साजिश बना ली। बीती रात पति और बेटे को खाने में नींद की दवाई मिलाकर खिला दिया। जब दोनों गहरी नींद में सो गए तो उसने फोन करके प्रेमी को बुलाया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंट दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अपराध छिपाने शव के सामने रोती रही पत्नी
घटना की जानकारी लगने के बाद सुबह मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि मृतक की गर्दन में निशान हैं। उसकी नाक से खून भी बह रहा था। प्रथमदृष्टया ही यह साबित हो गया कि मामला स्वाभाविक मौत का नहीं बल्कि हत्या का है। पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। उसे परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, चंद घंटे में ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
