फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Dead bodies of minor boy and girl were found hanging on the same tree in Shahdol

MP News: शहडोल में नाबालिग लड़का-लड़की के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले, फांसी लगाने का कारण तलाश रही पुलिस

Mon, 31 Jul 2023 06:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 06:46 PM IST
सार

शहडोल में लड़का-लड़की के शव फांसी पर लटके मिले हैं। दो शव एक साथ देख गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस भी बारीकी से जांच कर ही है। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। 

विज्ञापन
MP News: Dead bodies of minor boy and girl were found hanging on the same tree in Shahdol
शहडोल के जैतपुरा थाना इलाके में दो लोगों ने फांसी लगा ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़का और लड़की ने एक ही पेड़ से लटककर फांसी लगा ली है। इस घटना में दोनों की ही मौत हो गई है। मौत के असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले के जैतपुर के अमहा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग लड़का और लड़की एक साथ फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। जैतपुर पुलिस के अनुसार अमहा गांव के समीप बहने वाली कुनुक नदी के किनारे पर दोनों ने फांसी लगाई है। दोनों नाबालिगों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन


दोनों साथ में घर से निकले थे 
ग्रामीणों ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों साथ में निकले थे। लड़की पढ़ती थी वहीं लड़के ने पढ़ाई छोड़ दी थी। मौत के असली कारण का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की खबर लगते ही थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि ग्रामीण व परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस मामले में अभी कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed