फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News another sick girl was burnt with hot rods 24 times In Shahdol

MP News: प्रशासन की बड़ी चूक, शहडोल में एक और बीमार बच्ची को 24 बार गर्म सलाखों से दागा

Sat, 04 Feb 2023 10:42 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Feb 2023 10:42 AM IST
सार

आदिवासी क्षेत्रों में अंधविश्वास के चलते बच्चों के साथ गर्म सलाखों से दागकर इलाज करने की कुप्रथा लगातार बढ़ रही है। शहडोल जिले के सिंहपुर कठौतिया गांव में ढाई महीने की बच्ची को 51 बार गर्म सलाखों से दागने की मौत के बाद एक और मामला सामने आया है।
 

विज्ञापन
MP News another sick girl was burnt with hot rods 24 times In Shahdol
बच्ची को 24 बार गर्म सलाखों से दागा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में दगना प्रथा को लेकर प्रशासन बड़े-बड़े दावे कर रहा है। लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रथा रुकने का नाम नहीं ले रही। बीते पांच दिन पहले एक मासूम को 51 बार गर्म सलाखों से दागा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला शांत नहीं हुआ कि उसी गांव से कुछ ही दूरी पर एक और मामला सामने आ गया। मामला सिंहपुर एरिया के तहत आने वाले गांव सामतपुर का है। 24 बार गर्म सलाखों से दागने का दर्द सहने वाली बच्ची का नाम शुभी कोल है।

विज्ञापन


बता दें कि 51 बार गर्म सलाखों से दागने का मामला सिंहपुर के कठोतिया गांव का था। यहीं से महज तीन किलोमीटर की दूरी में बसे सामतपुर गांव में अब 24 बार गर्म सलाखों से दागने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर मासूम को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है, यहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। बाद में परिजन मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन महीने की शुभी कोल को सांस लेने में समस्या थी। मां सोनू कोल और पिता सूरज कोल खैरहा गांव में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराए, लेकिन राहत नहीं मिली। बाद में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। बताया गया कि लगातार बीमार होने पर गांव की एक महिला ने गर्म सलाखों से दागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई... 
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पांडे ने जिले का जबसे पदभार संभाला है, तबसे आए दिन ग्रामीण अंचलों में कुछ न कुछ मामला प्रकाश में आ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण अंचलों में संचालित अस्पतालों का निरीक्षण करने कभी नहीं जाते, जिसकी वजह से ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य अमला मनमौजी काम करता है, जिसका नतीजा अब सामने आने लगा है। 51 बार गर्म सलाखों से दागने के बाद प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम की भी बात सामने आई थी। लेकिन उस गांव से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर 24 बार गर्म सलाखों से दागने मामला सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।


झोलाछाप डॉक्टर करते हैं इलाज...
मासूम को गांव में इलाज नहीं मिला था, झोलाछाप डॉक्टर के यहां परिजन ले गए थे। परिजनों के अनुसार, गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न मिलने की वजह से झोलाछाप के पास परिजनों को मजबूरन जाना पड़ा, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज और अब एक निजी अस्पताल में मासूम का इलाज चल रहा है। यहां उसकी हालत में सुधार होने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed