फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News After Murderd in Punjab miscreant had camped in Shahdol accused of double murder arrested

MP News: पंजाब में हत्या कर शहडोल में डाल रखा था बदमाश ने डेरा, दोहरे हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 05:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 05:41 PM IST
सार

MP News: पंजाब में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बदमाश मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में डेरा जमाए हुए था। हत्याकांड के आरोपी को पंजाब पुलिस शहडोल से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
MP News After Murderd in Punjab miscreant had camped in Shahdol accused of double murder arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब राज्य के होशियारपुर में 22 नवंबर 2020 में अपनी पत्नी और उसके सीनियर अधिवक्ता की हत्या करने के बाद मध्यप्रदेश के शहडोल में पनाह लेने वाले आरोपी का सुराग लगाने के बाद आखिरकार मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच करती हुई पंजाब पुलिस सोमवार को शहडोल पहुंची। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे आशीष को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस उसे अपने साथ लेकर सोमवार देर रात ही होशियारपुर के लिए रवाना हो गई। इस संदर्भ में पंजाब के होशियारपुर से आई टीम की अगुवाई कर रहे करनेल सिंह ने पूरे मामले के संदर्भ में जानकारी मीडिया को दी।
विज्ञापन


पंजाब के होशियारपुर में पहली पत्नी से अलग होने के बाद आरोपी आशीष ने पत्नी से झगड़े के बाद एडवोकेट सिया खुल्लर की हत्या करने के इरादे से पहले होशियारपुर से बाहर चला गया और फिर साजिश रचकर होशियारपुर लौटा। पुलिस के अनुसार, उसने अपनी पत्नी सिया खुल्लर के सीनियर अधिवक्ता भगवंत किशोर गुप्ता को साल 2020 के नवंबर को पड़ने वाली दीवाली की रात डिनर पर घर बुलाया। उसके पीछे-पीछे नौकर और उसका दोस्त सुनील भी होशियारपुर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली की रात आशीष ने प्लान के मुताबिक, एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता को भी विक्रम एन्क्लेव स्थित घर पर बुला लिया था। खाने में हंसी मजाक करते हुए दोनों को जहर दे दिया। दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी की लाश डिग्गी व हमदर्द की लाश को सीट बेल्ट लगा कंडक्टर सीट पर बैठाया और सुनसान सड़क पर ले गया। वहां पत्नी को ड्राइवर सीट पर बैठा कार को पेड़ से टक्कर करवाई और आग लगा दी थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed