{"_id":"654efdba78a1b6f8b3010ad3","slug":"mp-election-divisional-general-secretary-of-gongpa-resigns-from-the-party-along-with-hundreds-of-supporters-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: गोंगपा के संभागीय महासचिव का सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस को देंगे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: गोंगपा के संभागीय महासचिव का सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा, कांग्रेस को देंगे समर्थन
Sat, 11 Nov 2023 09:36 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:36 AM IST
सार
Madhya Pradesh Election 2023: चुनाव से पहले जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोंगपा के संभागीय महासचिव अशोक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस्तीफा देकर कांग्रेस प्रत्याशी उमा धुर्वे को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
गोंगपा के संभागीय महासचिव का सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गोंगपा के संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय ने पार्टी के कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पार्टी की जैतपुर प्रत्याशी उमा धुर्वे का समर्थन किया है। जिससे जैतपुर विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व भाजपा को इसका सीधा नुकसान पहुंचेगा, इसके साथ ही कांग्रेस को यहां से बढ़त मिल सकती है।
पार्टी पर लगाया आरोप
बता दें कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय ने कहा कि अब पार्टी पहले जैसे नहीं रह गई है। पार्टी में कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं होती। पूरी पार्टी में केवल छल कपट से इस समय चल रहा है।
विज्ञापन
पार्टी पर लगाया आरोप
बता दें कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय ने कहा कि अब पार्टी पहले जैसे नहीं रह गई है। पार्टी में कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं होती। पूरी पार्टी में केवल छल कपट से इस समय चल रहा है।
विज्ञापन
