{"_id":"6562c507d9ddaadf7709d574","slug":"mp-crime-sand-mafia-killed-patwari-by-crushing-him-with-a-tractor-in-shahdol-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल में माफिया बेखौफ: अवैध रेत खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, चालक और मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल में माफिया बेखौफ: अवैध रेत खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, चालक और मालिक गिरफ्तार
Sun, 26 Nov 2023 07:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 26 Nov 2023 07:26 PM IST
सार
शहडोल में खनन माफियाओं ने पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पटवारी शनिवार-रविवार की रात सोन नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को रोकने गया था। इस दौरान माफियाओं ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में सियासत गर्मा गई है। रविवार को पुलिस ने
विज्ञापन
रेत माफिया ने पटवारी को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले में बेखौफ खनन माफिया ने गोपालपुर में सोन नदी में हो रहे अवैध रेत खनन को रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को हुई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी दिनेश चंद्र सागर ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था। कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि जिले में खनन माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
देवलोंद थाना पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल तहसीलदार के आदेश पर अपने तीन अन्य पटवारी साथियों के साथ सरकारी वाहन से गश्त करते हुए रेत के अवैध खनन को रोकने गए थे। रात लगभग 12 बजे चारों पटवारी गोपालपुर के सोन नदी घाट पहुंचे। वहां अवैध खनन जारी था, कई ट्रैक्टर रेत के अवैध परिवहन में लगे थे। उनमें से एक ट्रैक्टर को पटवारी प्रसन्न सिंह ने रोक लिया था, तभी माफिया के इशारे पर ड्राइवर ने अचानक पटवारी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
माफिया पर सख्त कार्रवाई जारी
शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि जिले में रेत के अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान गोपालपुर क्षेत्र में रेत माफियाओं द्वारा गश्ती टीम पर हमला किया गया। इसमें पटवारी प्रसन्न सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक पटवारी के परिजनों को सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया सूचना मिलते ही मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए धारा 302 भादंवि एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु देर रात ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर ने 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रविवार को एडीजी डीसी सागर मौके पर पहुंचे थे।
शव रात भर घाट पर पड़ा रहा
स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन माफिया पटवारी को कुचलने के बाद मौके से भाग खड़ा हुआ। अन्य अवैध खनन कर्ता भी मौके से फरार हो गए। दिवंगत पटवारी के साथी पटवारियों ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी, इसके बाद भी शव रात भर घाट पर ही पड़ा रहा।
एक दिन पहले ही हुई थी कार्रवाई
शहडोल जिले में रेत और कोयले का अवैध खनन जोरों पर है। शुक्रवार को खनिज विभाग ने 250 घन मीटर लावारिस रेत जब्त की थी, लेकिन किसी खनन माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
ट्रैक्टर जब्त, आरोपी गिरफ्तार
देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पटवारी के ऊपर चढ़ाए गए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कुआं थाना रामनगर जिला मैहर और वाहन मालिक नारायण सिंह निवासी जिला मैहर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
