फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Crime News Indecent act with five-year-old girl in Shahdol accused arrested

MP Crime News: शहडोल में पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 04:06 PM IST
सार

MP Crime News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
MP Crime News Indecent act with five-year-old girl in Shahdol accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में बुढ़ार थाना अंतर्गत पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़ार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पांच साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी द्वारा बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुराचार करने की कोशिश की गई।  इसकी जानकारी मासूम ने परिजनों की दी।

विज्ञापन


परिजनों ने मामले की शिकायत बुढ़ार थाने में दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने दरिंदे पड़ोसी के खिलाफ धारा-376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि एक बच्ची के साथ अश्लील हरकत का एक मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र में आया है। आरोपी के खिलाफ  मामला दर्जकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नहीं थम रहे महिलाओं के प्रति अपराध...
जिले में महिलाओं के प्रति अपराध में निरंतर इजाफा हो रहा है। आए दिन महिला प्रताड़ना के साथ दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं। बीते कुछ महीने के अंदर जिले में महिला अपराध की बात करें तो दुराचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसमें पिता-पुत्री, भाई-बहन, जीजा-साली और दादा-पोती के साथ दुराचार के मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed