{"_id":"697ad833d14ba5ec5b0935a1","slug":"massive-fire-at-narsarha-mpwlc-warehouse-in-shahdol-still-not-under-control-even-after-5-hours-loss-worth-lakhs-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3891027-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: नरसरहा MPWLC गोदाम में भीषण आग, पांच घंटे बाद भी काबू नहीं, धान-बीज जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: नरसरहा MPWLC गोदाम में भीषण आग, पांच घंटे बाद भी काबू नहीं, धान-बीज जलकर खाक
Thu, 29 Jan 2026 01:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:54 PM IST
सार
शहडोल के नरसरहा स्थित मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के गोदाम में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। पांच घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गोदाम में रखा बारदाना, धान और बीज जल गए। प्रशासन व दमकल टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसरहा स्थित मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (MPWLC) के गोदाम में गुरुवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल है कि पांच घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दमकल कर्मी पूरी तरह आग पर काबू नहीं पा सके हैं। इस हादसे में गोदाम में रखा बारदाना, धान एवं बीज जलकर खाक होने की जानकारी सामने आई है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही शहडोल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए शहडोल फायर टीम के 8 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया, लेकिन आग पर काबू पाना आसान नहीं रहा। हालात की गंभीरता को देखते हुए रिलायंस कंपनी की फायर टीम से भी मदद मांगी गई, जो मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है।
जानकारी मिलते ही शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, एसडीएम सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फिलहाल अधिकारी नुकसान के आंकलन को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। आग लगने के कारणों का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है और इसे अज्ञात कारणों से लगी आग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पैलेस की मिट्टी में सोने जैसे सिक्कों की चर्चा, खजाने की खबर से इलाके में हलचल; अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं
बताया जा रहा है कि यह गोदाम मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की शाखा शहडोल के अंतर्गत आता है, जिसकी कुल भंडारण क्षमता लगभग 2800 मैट्रिक टन है। नरसरहा परिसर स्थित MPWLC-1, 2 और 3 गोदामों में यह आग लगी है। लगातार प्रयासों के बावजूद आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा हालात पर नजर रखी जा रही है और आग पर नियंत्रण के प्रयास लगातार जारी हैं।