{"_id":"67076805cbdd9ff20c04de07","slug":"lock-of-house-heard-in-jamodi-village-theft-of-thousands-police-recovered-stones-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2199743-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: जमोड़ी गांव में सूने घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: जमोड़ी गांव में सूने घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 10 Oct 2024 02:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:06 PM IST
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुई चोरी
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जमोड़ी गांव में सूने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार रिश्तेदारी में कहीं बाहर गया हुआ था जब घर लौटा तो घर में चोरी हो चुकी थी, जिसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई।
बताया गया कि जमोड़ी गांव के रहने वाले अंकित सिंह अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे, जब घर वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। बुधवार की शाम अंकित जब घर के अंदर पहुंचे तो घर में रखी आलमारी खुली हुई थी और अंदर रखे हुए सारे सामान बिखरे पड़े हुए थे। जिसे देख यह समझ में आ गया कि घर में चोरी की घटना हो गई है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है, पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई है। शिकायतकर्ता अंकित सिंह ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि घर की अलमारी में रखे नगद 20 हजार व सोने-चांदी के जेवरात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार लगभग एक लाख की घर में चोरी हुई है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडवनगर सहित कई स्थानों में बड़ी चोरिया हुई हैं। इन घटनाओ को काफी समय गुजर गया है, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने कई चोरी के मामले में इनाम की घोषणा की है।