फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Jewellery missing from bank locker consumer reached police station and lodged complaint

Shahdol News: बैंक के लाकर से ज्वेलरी गायब, उपभोक्ता थाने में पहुंचकर किया शिकायत

Thu, 02 May 2024 03:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 03:44 PM IST
सार

बुढ़ार यूनियन बैंक के लॉकर से उपभोक्ता की लाखों की ज्वेलरी गायब है। मामले की शिकायत बैंक प्रबंधक के साथ-साथ पुलिस से उपभोक्ता के द्वारा की गई है। शिकायत कर उपभोक्ता ने जवाबदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Shahdol News Jewellery missing from bank locker consumer reached police station and lodged complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में बुढ़ार यूनियन बैंक के लाकर से उपभोक्ता के लाखों के जेवरात गायब हो गए हैं। मामले की बैंक प्रबनधन सहित पुलिस से शिकायत हुई है। बुढ़ार थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यवसायी दातूमल विशनदासानी का बुढ़ार यूनियन बैंक में बचत खाता है, जिसमें उन्होंने जब से यूनियन बैंक में लाकर की सुविधा शुरू हुई, तब अपने लाकर नंबर 149 में अपने परिवार के जेवरात लाकर में रखे थे।

विज्ञापन


इस दौरान वो आवश्यकता अनुसार लाकर खोलते बंद करते रहे, जिसके बाद किन्हीं कारणों से उन्होंने लंबे समय से लाकर में रखे ज्वेलरी को न खोला और न ही देखा। इस दौरान कुछ दिनों पहले जब वे अपने लाकर में पहुंचे और लाकर को खोलने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी लाकर चाबी से न खुला, जिसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी गई। इस दौरान दूसरे दिन बैंक प्रबंधन द्वारा उक्त लाकर को उपभोक्ता के सामने खुलवाया तो जो नाजरा देखा सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


लाकर में रखे सभी जेवरात गायब थे, जिस पर उन्होंने बैंक प्रबंधन से इस संबंध में जानकरी देते हुए लाकर से ज्वेलरी गायब होने की वजह पूछी तो बैंक प्रबंधन ने मामले में अपना पल्ला झाड़ते हुए इस मामले से खुद को अनजान बताया। इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने लगा, जिससे आहत उपभोक्ता के लाकर से ज्वेलरी गायब होने की शिकायत उपभोक्ता ने बैंक प्रबंधन सहित पुलिस में भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में यूनियन बैंक प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है और अब जब मामला तूल पकड़ता देख बैंक के मैनेजर इस जिम्मेदारी से पल्ला झड़ते हुए उपभोक्ता पर ही आरोप लगा रहे हैं। बैंक के लाकर से ज्वेलरी गायब होने से परेशान उपभोक्ता मदद की गुहार लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। मामले में बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जयसवाल का कहना है कि बैंक के लाकर से ज्वेलरी गायब होने की एक शिकायत प्राप्त हुई है। इस शिकायत का संबंध बैंक से है। बैंक के आंतरिक जाच का विषय है। बैंक द्वारा कोई जांच रिपोर्ट पेश करेगी, यदि कोई अपराध बनेगा तो फिर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed