फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jeevan Jyoti Hospital sealed, operation theater of Bengali doctor opened here, CMHO must have said FIR

Shahdol News: शहडोल का जीवन ज्योति अस्पताल सील, बिना लाइसेंस हो रहा था संचालित

Thu, 25 Jul 2024 01:48 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में प्रशासन ने बिना लाइसेंस और अवैध तरीके से संचालित हो रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में जीवन ज्योति अस्पताल को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Jeevan Jyoti Hospital sealed, operation theater of Bengali doctor opened here, CMHO must have said FIR
शहडोल में जीवन ज्योति अस्पताल को किया सील। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में कमिश्नर और कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक, अस्पताल और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अमलाई स्थित जीवन ज्योति अस्पताल को सील कर दिया गया है। वह बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। 

विज्ञापन


अमलाई स्थित जीवन ज्योति अस्पताल, जिसका लाइसेंस निरस्त हो चुका था, फिर भी संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल में छापा मारा। लाइसेंस की मांग करने पर पता चला कि अस्पताल का लाइसेंस निरस्त था और मरीज भर्ती थे। इसके बाद सीएमएचओ की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएचओ डॉक्टर राजेश मिश्रा ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बुढार के साथ किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ऐके लाल ने कहा कि लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कार्यवाही करने वाले अधिकारियों की संख्या सीमित है। एक दिन में दो स्थानों पर ही कार्रवाई हो पा रही है। ऑपरेशन थिएटर चलाने वाले बंगाली झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और टीम जल्द ही वहां पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


यहां भी हुई कार्रवाई 

  • झींक बिजुरी में एक बंगाली डॉक्टर बिना वैध लाइसेंस के अस्पताल और ऑपरेशन थिएटर चला रहा था। ग्रामीणों ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और सीएमएचओ को इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। यह अस्पताल पुलिस चौकी के समीप स्थित है और इसकी अवैध गतिविधियों की खबरें पहले भी सामने आई हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सोहागपुर गढ़ी में कई झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी योग्यतापत्र के चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि कानून का भी उल्लंघन है।
  • छतवाई उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने भी झोलाछाप डॉक्टर बिना प्रशिक्षण और लाइसेंस के मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
  • गोहापरू बस स्टैंड के समीप एक बंगाली डॉक्टर बिना उचित योग्यता और लाइसेंस के अस्पताल चला रहा है। इस अस्पताल की अवैध गतिविधियों की खबरें पहले भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed