फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband killed his wife over a trivial matter in shahdol

Shahdol News: मामूली सी बात को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में; पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 18 Dec 2024 02:57 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2024 02:57 PM IST
सार

Shahdol: थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने इस संबंध में बताया कि आए दिन पति-पत्नी विवाद करते थे। कल मंगलवार की दोपहर से दोनों का विवाद हो रहा था। कुल्हाड़ी से महिला के सिर में गंभीर वार कर आरोपी वहां से भाग गया था, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Husband killed his wife over a trivial matter in shahdol
घटना कोतवाली की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती में मामूली सी बात को लेकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार की दोपहर से पति-पत्नी का विवाद हो रहा था, मार्तिका की पुत्री ने विवाद की जानकारी अपने मामा और नाना को फोन पर दी थी। जब मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचवाया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवती बैगा की हत्या उसके पति ने की है। आरोपी पति महेंद्र बैगा ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मार कर उसे मौत के घाट सुला दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती सत्यम वीडियो के पास की है। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद आए दिन होता रहता था, घटना दिनांक दिन मंगलवार की दोपहर से ही पति पत्नी विवाद कर रहे थे और पति पत्नी की पिटाई कर रहा था। घर में उसकी एक छोटी पुत्री मौजूद थी, मारपीट की घटना देख पुत्री ने इसकी जानकारी अपने नाना और मामा को फोन पर दी थी।
विज्ञापन


महिला का माइका पड़ोस के गांव पचाड़ी में हैं। जब महिला के मायके के पक्ष के लोग मंगलवार की शाम 6:00 बजे घर पहुंचे तो देखा कि सोमवती खून से लथपथ घर के अंदर पड़ी है। जिसे देख महिला के भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी फोन पर दी, जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़ी महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां महिला ने कुछ देर के अंदर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पुत्री के बताए अनुसार आरोपी पति महेंद्र बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र तिवारी ने इस संबंध में बताया कि आए दिन पति-पत्नी विवाद करते थे, कल मंगलवार की दोपहर से दोनों का विवाद हो रहा था, शाम को कुल्हाड़ी से महिला के सर में गंभीर वार कर आरोपी वहां से भाग गया। जब मायके पक्ष के लोग आए तब इसकी जानकारी मिल पाई। महिला की हत्या मामले पर मायके पक्ष की शिकायत पर आरोपी पति पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed