फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrible end of Facebook love in Shahdol Live-in partner kills lover, woman in custody

MP News: दोस्ती और प्यार, फिर रहने लगे साथ, प्रेमिका ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या; शव के पास बैठकर रात भर रोई

Wed, 23 Apr 2025 07:30 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि प्रेमी हत्या करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद से दोनों साथ रह रहे थे। 

विज्ञापन
Horrible end of Facebook love in Shahdol Live-in partner kills lover, woman in custody
शहडोल में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या।

विस्तार

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह रात भर शव के पास बैठकर रोती रही। मृतक की पहचान सुरेश (32) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी महिला राधा बाई (28) है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे प्यार करने लगे और लिव-इन में रहने लगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के संग्राम सिंह सफाई मोहल्ले की है, जहां राधा और सुरेश पिछले कुछ समय से एक साथ रह रहे थे। उनकी मुलाकात कुछ वर्ष पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े और कहासुनी होती रहती थी।  मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सुरेश ने राधा से शराब पीने के लिए पैसे मांगे बाहर चला गया। बाद में वह शराब पीकर लौटा और सोने चला गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान राधा ने गुस्से में आकर सुरेश का गला घोंट दिया और रात भर शव के पास बैठकर रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने महिला की रोने की आवाज सुनी तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर में घुसी तो सुरेश का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से ही महिला को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed