फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   GDC College student's body found hanging, Gohparu police investigating

Shahdol News: फांसी के फंदे में झुलता मिला जीडीसी कॉलेज की छात्रा का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 08 Nov 2024 12:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 12:45 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि छात्रा का शव गुरुवार शाम चुंदी नदी के पास झाड़ियों में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।

विज्ञापन
GDC College student's body found hanging, Gohparu police investigating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में कॉलेज के लिए घर से निकली एक छात्रा का शव दो दिन बाद नदी किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के चुंदी नदी के पास की है।

विज्ञापन


बताया गया है कि 22 वर्षीय छात्रा शादीशुदा थी और शहडोल के जीडीसी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। वह 5 नवंबर को गोहपारू स्थित अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने छात्रा के कॉलेज के दोस्तों से संपर्क किया तो पता चला कि वह उस दिन कॉलेज ही नहीं आई थी। इसके बाद परिजन परेशान हो गए, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छात्रा का शव गुरुवार शाम चुंदी नदी के पास झाड़ियों में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने पहले ही छात्रा के लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि छात्रा कॉलेज की यूनिफॉर्म में घर से निकली थी, लेकिन उसका शव सिविल ड्रेस में फांसी के फंदे से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा गोहपारू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed