फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Four coaches of a goods train derailed near Shahdol station yard

Shahdol News: शहडोल स्टेशन यार्ड के पास मालगाड़ी के चार डिब्बे पलटे, कोयला लेकर राजस्थान जा रही थी ट्रेन

Thu, 27 Jun 2024 09:46 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2024 09:46 AM IST
सार

कोयले से भरी मालगाड़ी जैसे ही शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पहुंची तो उसके चार डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। जैसे ही मालगाड़ी के डिब्बे पलटे उसके पश्चात ही रेलवे का सायरन कई बार बजा। 

विज्ञापन
Shahdol News: Four coaches of a goods train derailed near Shahdol station yard
पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहजेल में गुरुवार की सुबह मालगाड़ी के चार डिब्बे स्टेशन से लगे यार्ड पर पलट गए। सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पटरी से पलटे हुए डिब्बों को हटाने का काम तेजी के साथ शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कोयला लोडकर राजस्थान जा रही थी। कोयले से भरी मालगाड़ी जैसे ही शहडोल स्टेशन से लगे यार्ड पर पहुंची तो उसके चार डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। यह दुर्घटना गुरुवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट की बताई गई है। जैसे ही मालगाड़ी के डिब्बे पलटे उसके पश्चात ही रेलवे का सायरन कई बार बजा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यार्ड लाइन 10 पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे हैं, जिस कारण ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। ट्रेनों का आवागमन यथावत जारी है। 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्री ट्रेनों में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि मेन लाइन से हटकर यार्ड में दुर्घटना घटी है। यार्ड में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed