{"_id":"66bf3a10a865ad6fce0af7c6","slug":"four-cattle-died-in-the-cowshed-the-land-of-the-cowshed-became-marshy-due-to-rain-there-is-a-possibility-of-death-of-the-cattle-due-to-their-feet-sinking-shahdol-news-c-1-1-noi1220-1999643-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में चार मवेशियों की मौत: बारिश से दलदल हो गई गौशाला की जमीन, मवेशियों के पैर धंस जाने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में चार मवेशियों की मौत: बारिश से दलदल हो गई गौशाला की जमीन, मवेशियों के पैर धंस जाने से मौत की आशंका
Fri, 16 Aug 2024 08:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:45 PM IST
सार
केशवाही स्थित गौशाला मे चार मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। इसके पीछे वहां क्षमता से अधिक मवेशियों का होना अथवा बारिश के कारण दलदल हो जाना बताया जा रहा है। इसमें मवेशियों के पैर धंस जाने से भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
केशवाही गौसाला में हुई मवेशियो की मौत
विस्तार
शहडोल जिले के केशवाही स्थित गौशाला में चार मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। इसके पीछे वहां क्षमता से अधिक मवेशियों का होना अथवा बारिश के कारण दलदल हो जाना बताया जा रहा है। इसमे मवेशियों के पैर धंस जाने से भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। गौशाला संचालक द्वारा इस समस्या से पूर्व मे क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
जिले के केशवाही में स्थिति गौशाला में चार मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया, तब जाकर मामले की जानकारी बाहर निकलकर आई है। बताया गया कि आए दिन यहां मवेशियों की मौत हो रही है, और जवाबदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गौशाला में मवेशियों की मौत के बाद मृत्य गोवंशों को गांव के समीप फेंक दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, और लोग परेशान हो रहे हैं।
इस गौशाला की देखरेख का जिम्मा स्थानीय समूह को दिया गया है, नरेंद्र कुमार नामदेव इसकी देखरेख करते हैं। नरेंद्र कुमार नामदेव से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उनका कहना है कि बरसात की वजह से गौशाला के भीतर काफी पानी भर गया है और जमीन दलदल बन गई है, जिससे मवेशियों का पैर कीचड़ में फंस रहा है ,और कमजोर मवेशियों की मौत हो रही है। पूर्व में समस्या की जानकारी हमने स्थानीय विधायक को दी थी, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा डॉ. अशोक सिंह नोडल अधिकारी ने बताया कि यह गौशाला मेरे क्षेत्र के अंदर ही आती है और मैं समय-समय पर जाकर मॉनिटरिंग करता हूं। क्षमता से अधिक मवेशी यहां अभी मौजूद हैं, गौशाला की क्षमता 100 है और मवेशी लगभग 300 हैं। इसकी वजह से भी मौत हो रही है। जो मवेशी कमजोर थे उन चार मवेशियों की अभी मौत हुई है।