फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Food department team seized sweets in Charkhari village, case of death of 10 year old girl

Shahdol News: खाद्य विभाग की टीम ने चरखरी गांव में मिठाइयों को किया जब्त, 10 साल की बालिका की हुई थी मौत

Wed, 13 Aug 2025 03:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 03:29 PM IST
सार

शहडोल में 10 वर्षीय बच्ची की मिठाई खाने के बाद मौत हो गई। खाद्य विभाग ने दुकान से मिठाइयां जब्त कर जांच के लिए भेजीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Food department team seized sweets in Charkhari village, case of death of 10 year old girl
जप्त की गई मिठाई।

विस्तार

शहडोल जिले ब्यौहारी के चरखरी गांव में हाल ही में 10 वर्षीय बालिका की मिठाई खाने के बाद हुई मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर मिठाइयों का परीक्षण किया और कई सामान जब्त किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को स्थानीय निवासी की 10 वर्षीय बेटी इशानी कहार ने गांव की एक मिठाई दुकान से खरीदी गई मिठाइयां खाईं। मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार गैंग ने लूटा 15 किलो सोना? इसका सरगना जेल में, यहीं से बनाता है योजना, कटनी में भी कर चुका है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने बताया- यह एक गंभीर मामला है। हमने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम को जांच के लिए भेजा। मिठाइयों की गुणवत्ता और उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव की जांच की जाएगी। जो भी व्यवसायी स्वास्थ्य मानकों का पालन नहीं करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिठाई की दुकान से विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जब्त कीं और उन्हें परीक्षण के लिए भेज दिया। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर घर में लाई गई मिठाइयों को भी जब्त किया गया है। पूछताछ में पता चला कि मिठाई पास की दुकान से खरीदी गई थी। मौके से कई सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पूर्व प्रेमी का धोखा, ससुराल पक्ष का जुल्म, फिर नवविवाहिता ने चुनी मौत, 10 महीने जो झेला वो हिला देगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed