फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Flames of anger flared up in Sharda OCM regional unemployed people started protesting

Shahdol News: शारदा ओसीएम में धधक उठी आक्रोश की ज्वाला, क्षेत्रीय बेरोजगारों का धरना प्रदर्शन शुरू

Mon, 01 Jul 2024 05:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2024 05:38 PM IST
सार

बकहो क्षेत्र अंतर्गत स्थित औद्योगिक क्षेत्र शारदा ओपन कास्ट से बकहो के रहवासियों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि परियोजना प्रभावित किसानों एवं आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन
Shahdol News Flames of anger flared up in Sharda OCM regional unemployed people started protesting
प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के शारदा ओपन कास्ट माइंस में लामबंद बेरोजगारों के आक्रोश की ज्वाला सोमवार की सुबह से धधक उठी है। लामबंद बेरोजगारों ने रोजगार देने और मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराए जाने के लिए धरना प्रर्दशन करने के साथ ही काम बंद किए जाने की चेतावनी कालरी प्रबंधन को दे डाली है। इस धरना प्रदर्शन में नगरवासी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय बेरोजगार शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि बकहो क्षेत्र अंतर्गत स्थित औद्योगिक क्षेत्र शारदा ओपन कास्ट से बकहो के रहवासियों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि परियोजना प्रभावित किसानों एवं आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। परन्तु वर्तमान में बकहो के युवा बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में पत्राचार के माध्यम से साउथ ईस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड सोहागपुर को अवगत कराया गया था, जिसमें उल्लेख किया गया कि शासन के नियमानुसार परियोजना प्रभावित क्षेत्र में लोगों को 70 प्रतिशत वरियता बतौर रोजगार की व्यवस्था की जाती है। परंतु आज तक महाप्रबंधक द्वारा बकहो क्षेत्र के युवा बेरोजगारों के संबंध में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


अधिकांश कार्यरत कर्मचारी बकहो क्षेत्र के बाहर के हैं, जो शारदा ओसीएस में नौकरी कर रहे हैं। इस सिलसिले में पूर्व में भी महाप्रबंधक को अवगत कराया गया था। बावजूद इसके निर्धारित समय में बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने की कोई पहल नहीं की गई है। अनशन कारियों ने बताया कि बकहो नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, तालाब और पीने के पानी हेतु हैंडपंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु कालरी प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। इन्हीं सब कारणों के चलते लामबंद लोगों ने अनशन की राह अपना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed