फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Raid on illegal firecracker factory in Beohari, three accused arrested

Shahdol News: घर के अंदर बिना अनुमति बनाए जा रहे थे पटाखे, पुलिस ने छापा मार तीन को गिरफ्तार किया

Mon, 07 Oct 2024 07:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा में तीन घरों में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर करीब ढाई लाख रुपये की पटाखा निर्माण सामग्री जब्त की। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी अपने घरों में अवैध पटाखा निर्माण का कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन
Shahdol News: Raid on illegal firecracker factory in Beohari, three accused arrested
जप्त पटाखे के साथ आरोपी

विस्तार

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के न्यू बरौंधा में तीन घरों में अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा था, जिसकी जानकारी लगाते ही पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर पटाखा बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री जब्त की है। पकड़े गई सामग्री की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ब्यौहारी के वार्ड नंबर 9 न्यू बरौंधा में घर में पटाखा बनाने की फैक्ट्री संचालित कर ली गई थी और कई दिनों से यह कार्य जारी था। बताया गया कि दीपावली त्योहार के पहले बिना अनुमति के ही तीन घरों में बड़े पैमाने में पटाखे बनाए जा रहे थे। सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उन घरों में छापा मार कार्रवाई करते हुए, तलाशी के दौरान पटाखा निर्माण हेतु उपयोग किया जा रहा विस्फोटक, सुतली, रैपर, गोंद, बत्ती, छोटे एवं बडे़ सुतली बम, व्हाइट टाप टाईगर पटाखा, पब्जी पटाखा, जोकर पटाखा सहित करीबन दो लाख पचास हज़ार के निर्मित एवं निर्माणाधीन पटाखे जब्त किए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में तीन आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इनमें फैयाज उर्फ बब्बू खान, फरीद अहमद उर्फ पंजू, जहीर अहमद उर्फ संजू सभी निवासी वार्ड क्र. 09 न्यू बरौंधा शामिल हैं। थाना प्रभारी अरूण पांडे ने बताया कि ये तीनों आरोपी अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे का निर्माण कर रहे थे। तभी मुखबिर से प्राप्त इस सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहन पडवार, सउनि गया प्रसाद कन्नौजे, प्र.आर. नरेन्द्र उपाध्याय, आर. अमृत यादव, आर. शत्रुधन सिंह सेंगर, आर. पुष्पेन्द्र सिंह, म.आर. माधुरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed