फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Even after the murder of two government employees, the mafia is not ready to accept it

Shahdol: दो सरकारी मुलाजिमों की हत्या के बाद भी माफिया मानने को तैयार नहीं, रेत से भरे तीन ट्रैक्टर जब्त

Sat, 20 Jul 2024 11:00 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

MP: जिले के दो अलग-अलग थानों में पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर चालक एवं मलिक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। दो सरकारी मुलाजिमों की हत्या के बाद भी अवैध रेत का काला कारोबार जारी है।

विज्ञापन
Even after the murder of two government employees, the mafia is not ready to accept it
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले में रेत का अवैध उत्खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पटवारी के बाद एएसआई की हत्या हुई, मामला राजधानी तक पहुंचा और माफिया के विरुद्ध कई बड़ी कार्रवाई भी हो चुकी हैं। इन सबके बावजूद भी रेत माफिया रेत चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है। जिले के दो अलग-अलग थानों में पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर चालक एवं मलिक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वन बिहार के समीप रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त किया है, जिसमें दो चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इसी तरह बुढार पुलिस ने रुंगटा मार्ग से रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरूण पांडे ने बताया की बरकछ गांव से अवैध रेत लोड कर दो ट्रैक्टर नगर की ओर आ रहे थे, जिसे वन विहार के पास पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर जब्त किया है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर में चालक लवकेश कोल एवं सोनू कोल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालकों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपी चालकों ने बताया कि यह दोनों ट्रैक्टर एक ही मालिक के हैं। जिन्हें सोनू एवं लोकेश चलाते हैं। रोज की तरह आज भी वह सोन नदी से रेत चोरी कर नगर में बिक्री करने आ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं थाना प्रभारी का कहना कि पकड़े गए दोनों चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढार पुलिस ने बताया कि रुंगटा मार्ग में रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है, जिसमें चोरी की रेत लोड है पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक एवं मलिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। ब्यौहारी क्षेत्र वही एरिया है, जहां बीते महीने पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी ।उसके कुछ माह बाद रेत का अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे सहायक उप निरीक्षक को भी रेत माफिया ने अपना निशाना बनाया और ट्रैक्टर से कुचलकर एएसआई को मौत के घाट सुला दिया। दो सरकारी मुलाजिमों की हत्या के बाद भी माफिया मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed